निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांक 07/10/2026 को जनपद के नगर तथा देहात के सभी थाना क्षेत्रो में अलग-अलग पुलिस टीमों द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत निवास कर रहे 01 हज़ार से अधिक सीनियर सिटीजन्स से मुलाकात कर उनकी कुशलता पूछते हुए उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की, साथ ही उन्हें हर सम्भव सहायता का विश्वास दिलाते हुए किसी भी प्रकार की आवश्यकता पडने पर सहायता हेतु चीता पुलिस तथा उच्चाधिकारियों के मोबाइल नम्बर उपलब्ध कराये गये।
भेंट के दौरान पुलिस टीमों द्वारा सभी बुजुर्गों को साइबर अपराधों के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए उन्हें उनसे बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया गया, साथ ही किसी भी अनजान व्यक्ति से कोई भी जानकारी साझा न करने किसी भी समस्या अथवा सहायता के लिए तत्काल पुलिस से संपर्क करने के संबंध में अवगत कराया गया।

More Stories
मतदाता सूची से वंचित पात्र नागरिकों को जोड़ने के लिए चलेगा विशेष अभियान
राजकीय भूमि एवं परिसंपत्तियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट सेवा के के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की विशेष पूजा