दिनांक -04/05/2026 को श्रीमती प्रियंका जोशी, निवासी पहाडी गली, विकासनगर, जिला देहरादून ने कोतवाली विकासनगर पर आकर तहरीर दी कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादिनी के वाहन संख्या UK16 -0492 स्कूटी को नगर पालिका विकासनगर से चोरी किये जाने, दिनांक -18/5/2026 को श्री शिवम गोयल निवासी वार्ड नं0 – 02, ढकरानी कोर्ट रोड, विकासनगर ने अपने वाहन संख्या UK16B-7684 स्कूटी को कैनाल रोड से अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी किये जाने तथा श्रीमती ज्योति शर्मा निवाली कैनाल रोड, कोतवाली विकासनगर, देहरादून ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादिनी के हाथ से फोन छीनने के सम्बन्ध में शिकायत दर्ज करायी गई। प्राप्त शिकायत के आधार पर थाना विकासनगर में क्रमः मु0अ0सं0 137/2026 धारा 303(2) BNS , मु0अ0सं0 152/2026 धारा -303(2) BNS एवं मु0अ0सं0- 153/2026 धारा 304(2) BNS पंजीकृत किया गया।
थाना क्षेत्र में लगातार हुई वाहन चोरी तथा स्नेचिंग की घटनाओं के दृष्टिगत उनके अनावरण तथा उसमें शामिल अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा प्रभारी निरीक्षक विकासनगर को आवश्यक निर्देश दिये गये, जिस पर प्रभारी निरीक्षक विकासनगर द्वारा कोतवाली विकासनगर पर तत्काल एक टीम गठित की गई। गठित पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेजों का बारीकी से अवलोकन करते हुए संदिग्ध के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की गयी, साथ सुरागरसी पतारसी करते हुए सीसीटीवी कैमरों से प्राप्त संदिग्ध की फुटेज से अवगत कराते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया, इसके अतिरिक्त पूर्व में इस प्रकार की घटनाओ में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिति की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया।
पुलिस द्वारा लगातार किये जा रहे लगातार प्रयासों से दिनांक 19/05/2026 की रात्रि पुलिस टीम द्वारा सोनिया बस्ती विकासनगर से उक्त घटनाओ में शामिल अभियुक्त मोहित त्यागी पुत्र श्री सुभाष चन्द त्यागी निवासी रामबाग हरबर्टपुर कोतवाली विकासनगर उम्र 32 वर्ष को चोरी की दो स्कूटियो UK16 -0492 व UK16B7684 तथा एक रेडमी कम्पनी के मोबाईल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया।
*पूछताछ के विवरण :-*
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह वर्ष 2018 में पोक्सो एक्ट में जेल गया था तथा दिनांक 23 मार्च 2026 से 21 अप्रैल 2026 तक पैरोल पर जेल से अपने घर हरबर्टपुर आया था। इस दौरान दिनांक 16/04/2026 को उसके द्वारा नगर पालिका विकासनगर के गेट के पास से एक स्कूटी वाहन संख्या UK160492 को चोरी किया था, जिसको बेचने के लिए वह ग्राहक ढूंढ रहा था किन्तु किसी ग्राहक के न मिलने व पैरोल का समय पूर्ण होने के कारण उसके द्वारा उक्त स्कूटी को चाय बागान विकासनगर में छिपा दिया था।
दिनांक 08/05/2026 को जेल से बाहर आने के बाद अभियुक्त द्वारा दिनांक 17/5/2026 को विकासनगर क्षेत्र से एक अन्य स्कूटी संख्या UK16B7684 को चोरी किया तथा उसके पश्चात एक स्थानीय महिला के हाथ से मोबाईल फोन छीनकर भाग गया था। उपरोक्त वाहनों तथा मोबाईल फोन को अभियुक्त बेचने की फिराक में था किन्तु उससे पूर्व ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*
01-मोहित त्यागी पुत्र श्री सुभाष चन्द त्यागी निवासी रामबाग, हरबर्टपुर, कोतवाली विकासनगर, उम्र 32 वर्ष
*बरामदगी :-*
01- वाहन संख्या -UK160492 स्कूटी *(मु0अ0सं0- 137/2026 थाना विकासनगर से सम्बन्धित )*
02-वाहन संख्या – UK16B7684 स्कूटी *(मु0अ0सं0- 152/2026 थाना विकानगर से सम्बन्धित)*
03- एक मोबाईल फोन रेड मी कम्पनी स्क्रीन टच- *(मु0अ0सं0 153/2026 थाना विकासनगर से सम्बन्धित)*
आपराधिक इतिहास अभियुक्त*
01- मु0अ0सं0- 137/2026 धारा 303(2)/317(2) BNS थाना विकासनगर, जिला देहरादून
02- मु0अ0सं0 – 152/2026 धारा 303(2)/317(2) BNS थाना विकासनगर, जिला देहरादून
03- मु0अ0सं0- 153/2026 धारा – 304(2)/317(2) BNS थाना विकासनगर, जिला देहरादून
04- मु0अ0सं0- 105/2016 धारा – 377/511/323/506 भादवि व धारा 7/8 पोक्सो एक्ट थाना विकासनगर, जिला देहारदून
05- मु0अ0सं0- 371/2018 धारा 363/377/506 भादवि व धारा ¾ पोक्सो एक्ट, थाना विकासनगर, जिला देहरादून
*पुलिस टीम :-*
01- उ0नि0 मयंक त्यागी, चौकी प्रभारी हरबर्टपुर
02- उ0नि0 अर्जुन सिंह गुसाईं, चौकी प्रभारी बाजार
03- कानि0 राजेन्द्र बर्थवाल
04- कानि0 प्रवीन कुमार
05- कानि0 नवीन कोहली
06- कानि0 नरेश पंत
07- कानि0 बृजपाल सिंह

More Stories
एसएसपी दून के नेतृत्व में अपराधियों के मंसूबो को नाकाम करती दून पुलिस
ऑपरेशन प्रहार के तहत दहेज हत्या में वांछित इनामी अभियुक्त को पुलिस ने बिहार से किया गिरफ्तार
श्रमिकों की आड़ में उपद्रव करने वाले 03 और उपद्रवियों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार