May 20, 2026

ऑपरेशन प्रहार के तहत दहेज हत्या में वांछित इनामी अभियुक्त को पुलिस ने बिहार से किया गिरफ्तार

दिनाँक 19/01/2026 को वादी दिलीप पुत्र स्व0 सुरेंद्र निवासी 15 रेस्ट कैंप, मद्रासी कॉलोनी, देहरादून ने थाना नेहरू कॉलोनी पर तहरीर देकर अवगत कराया की उनकी बहन पूजा के साथ उसका पति बिरजू पुत्र श्री चमेली राम दहेज़ के लिये परेशान व मारपीट करता था, जिस कारण वादी की बहन ने दिनांक 09/12/25 को फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी। वादी की तहरीर के आधार पर थाना नेहरू कॉलोनी पर पंजीकृत मु0अ0स0-24/26 धारा 80(2) BNS किया गया था, जिसकी विवेचना क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा की जा रही थी।

जिस पर नेहरू कॉलोनी पुलिस द्वारा अभियुक्त के संबंध में सुरागरसी/ पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया, साथ ही सर्विलांस व अन्य माध्यमों से भी अभियुक्त के संबंध में जानकारी एकत्रित की गयी तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर प्रकरण में वांछित चल रहे ईनामी अभियुक्त बिरजू पुत्र चमेली राम निवासी ग्राम अमाही, पो0ओ0- अहिलवार, थाना बरौल, जनपद दरभंगा बिहार को दिनांक 17-05-26 को ग्राम अमाही, थाना बरौल, जनपद दरभंगा, बिहार से गिरफ्तार किया गया, जिसका मा० न्यायालय से ट्रांसिट रिमांड प्राप्त कर अभियुक्त को देहरादून लाया गया।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त :-*

 

1- बिरजू पुत्र चमेली राम निवासी ग्राम- अमाही, पो0ओ0- अहिलवार, थाना बरौल, जनपद दरभंगा, बिहार

 

*पुलिस टीम :-*

 

1- उ०नि० धनीराम पुरोहित, चौकी प्रभारी फव्वारा चौक

2- कानि0 श्रीकांत ध्यानी

3- कानि0 विनोद बचकोटी

About The Author