एक लिखित प्रार्थना पत्र अपनी पुत्री सृष्टि कण्डारी का विवाह नवम्बर 2025 में सौरभ खत्री निवासी लक्ष्मण एन्कलेव, दिल्ली फार्म, हर्रावाला, देहरादून के साथ होने व विवाह के बाद से ही उसके ससुराल पक्ष द्वारा उनकी पुत्री को
दहेज के लिए प्रताडित करने तथा उनकी पुत्री के ससुराल पक्ष (पति सौरभ खत्री, सास परवीना देवी व ननद चारू) द्वारा वादिनी की पुत्री की ह+ त्या किये जान े के सम्बन्ध में दिया गया।
प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली डोईवाला पर तत्काल: मु0अ0स0 223/26 धारा 80 (2) बीएनएस बनाम सौरभ खत्री आद ि पंजीकृत किया गया।
घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अभियोग की विवेचना वन्दना वर्मा, क्षेत्राधिकारी डोईवाला के सुपुर्द करते हुए
उनके नेतृत्व मे विशेष टीम का गठन किया गया, साथ ही घटना मे नामजद अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये।
गठित टीम द्वारा अभियोग में त्वरित साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए वादिनी व अभियोग से सम्बन्धित अन्य गवाहों के बयान अंकित किये गये।
इस दौरान पुलिस टीम को मृतका की मां द्वारा घटना से पूर्व मृतका द्वारा उन्हें भेजी गयी एक वीडियो उपलब्ध कराई गयी, जिसमें मृतका द्वारा शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा उसे लगातार प्रताडित किये जाने की बात बताई गयी थी।
पुलिस द्वारा की गयी त्वरित कार्यवाही व प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर दिनांक 01/08/2026 को पुलिस टीम द्वारा घटना में नामजद 02 अभियुक्तों 01-सौरभ खत्री पुत्र स्व0 मनोहर खत्री तथा 02- सुरभि खत्री उर्फ चारू पुत्री स्व0 मनोहर खत्री निवासीगण लक्ष्मण एन्केलव दिल्ली फार्म हर्रावाला कोतावाली डोईवाला देहरादून को लक्ष्मण एन्क्लेव, दिल्ली फार्म, हर्रावाला से गिरफ्तार किया गया।

More Stories
अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’
थारू जनजाति संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनी जनजाति समाज की समस्याएं
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी