देहरादून। राजधानी देहरादून के राजकीय पॉलिटेक्निक पित्थूवाला में शिक्षकों के साथ मारपीट और अभद्रता के मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) प्रमेंद्र डोबाल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस दूरसंचार शाखा में तैनात उपनिरीक्षक महेश कंडवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। घटना ने शिक्षा संस्थानो ं मे ं सुरक्षा और सरकारी कर्मचारियो ं के आचरण को लेकर गंभीर सवाल खड़ े कर दिए हैं।
परीक्षा में नकल करते पकड़ा गया था छात्र
जानकारी के अनुसार 4 जून को राजकीय पॉलिटेक्निक पित् वाला में आयोजित परीक्षा के दौरान छात्र कबीर कंडवाल को कथित तौर पर नकल करते हुए पकड़ा गया था। परीक्षा ड्यूटी में तैनात शिक्षकों ने नियमानुसार कार्रवाई की, जिसकी पूरी घटना सीसीटीवी कैमरो ं मे ं भी कैद हो गई।
अगले दिन कॉलेज पहुंचकर किया हंगामा
आरोप है कि अगले दिन छात्र के पिता उपनिरीक्षक महेश कंडवाल अपने साले और एक महिला के साथ कॉलेज पहुंचे और वहां शिक्षकों एवं कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज, अभद्रता तथा मारपीट की। साथ ही सरकारी कार्य में बाधा डालने का भी आरोप लगाया गया है।
दोनों पक्षों ने दर्ज कराए मुकदमे
इस मामले में उपनिरीक्षक महेश कंडवाल ने भी कोतवाली पटेलनगर में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि परीक्षा के दौरान उनके बेटे के साथ शिक्षकों द्वारा मारपीट की गई, उसे बंधक बनाया गया और जान से मारने की धमकी दी गई।
जांच जारी, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी का सैन्य एवं राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई
Khan Sir FIR पुलिस की तारीफ की, सहयोग करेंग े भी बोला, फिर FIR के बाद कहां
सीएम धामी ने दिल्ली सीएम को किया फोन, केशव नेगी की गिरफ़्तारी को लेकर की बात