उपस्थित आमजन को स्वयं नशे से दूर रहते ৯ अपने आसपास के लोगों को नशे के विरुद्ध जागरूक करने की दिलाई शपथ
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र मे ं आम जनमानस को नशे के दुष्प्रभावों तथा उसस े बचाव के उपाय के संबंध मे ं जागरूक किये जान े हेत ु जागरूकता अभियान चलाय े जान े के संबंध में निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों के अनुपालन मे ं जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है
इसी क्रम में आज दिनांक: 04.10.26 को कोतवाली नगर देहरादून में पुलिस द्वारा नशे के दुष्प्रभावों के प्रति आमजन को जागरूक करने तथा समाज को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम द्वारा थाने में उपस्थित आमजन को नशे से होने वाले सामाजिक, शारीरिक एवं मानसिक दुष्प्रभावों के संबंध में जागरूक करते हुए उन्हें नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई।
पुलिस द्वारा आमजन को विश्वास दिलाया गया कि नशे के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।।

More Stories
अवैध मादक पदार्थो के साथ 01 महिला नशा तस्कर आयी दून पुलिस की गिरफ्त में
एसएसपी देहरादून के निर्देशों व एसपी सिटी के एसपी ग्रामीण नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा रात्रि में वृहद स्तर पर चलाया चेकिंग अभियान
एसएसपी दून के निर्देशों पर लगातार जारी है दून पुलिस का सत्यापन अभियान