हाईवे पर रात को वाहनों का संचालन रहेगा प्रतिबंधित, आयुक्त गढ़वाल ने जारी किए आदेश
वाहनों के संचालन को लेकर आयुक्त गढ़वाल ने आदेश जारी किए हैं ।यात्री वाहन सुबह चार बजे से रात 10 बजे तक ही संचालित होंगे।
चारधाम यात्रा के दौरान हाईवे पर रात को वाहनों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान सिर्फ ट्रक व अन्य भारी वाहन ही संचालित होंगे। आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडे ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
यात्री वाहन सुबह चार बजे से रात 10 बजे तक ही संचालित होंगे। रात दस बजे के बाद सुबह चार बजे तक किसी भी यात्री वाहन को आगे जाने की अनुमति नहीं होगी। यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस, प्रशासन व संबंधित विभाग को समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
साथ ही हाईवे पर भीड़ नियंत्रण, पार्किंग व आपातकालीन सेवाओं को सक्रीय रखने के भी निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित नियमों का पालन करते हुए यात्रा करें, ताकि उनकी यात्रा सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।

More Stories
हरिद्वार भूमि खरीद प्रकरण में बड़ा एक्शन, 10 लोगों पर दर्ज होगा अभियोग
एमडीडीए की सख्ती : अवैध कॉलोनी बसाने की कोशिश नाकाम, विकासनगर तहसील अंतर्गत रेतीवाला क्षेत्र में दोबारा की गई ध्वस्तीकरण कार्रवाई
चारधाम यात्रा को मिलेगी नई मजबूती, रुद्रप्रयाग के रतूड़ा में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह