July 6, 2026

मंत्री रेखा आर्य के निर्देश प्रदेश के आंगनबाड़ी केन्द्रों में पंजीकृत सभी बच्चों का प्रत्येक माह वजन तौला जाये

मंत्री ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की ड्यूटी में व्यस्तता के तहत यह देखने को मिल रहा है कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां आंगनबाड़ी केन्द्रों में अपनी उपस्थिति नहीं दे रहीं हैं तथा विभागीय कार्यों की अनदेखी कर रहीं हैं लिहाजा विभागीय अधिकारी जिलों में पत्राचार कर यह सुनिश्चित करें कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां कार्य दिवस में कम से कम एक घण्टा अनिवार्य रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं तथा विभागीय कार्यों को भी संपादित करें।

मंत्री ने प्रदेश के सभी जिला कार्यक्रम अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि आंगनबाड़ी केन्द्रों में पंजीकृत 03 से 06 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों के आभा आईडी एवं आधार कार्ड अनिवार्य रूप से एक माह के भीतर बना दिये जाएं।

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आंगनबाड़ी केन्द्रों में 438 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं 2773 सहायिकाओं के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया को अतिशीघ्र ही अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लिया जाए ताकि रिक्तियों के भर जाने से आंगनबाड़ी केन्द्रों के कार्यों के भली भांति संपादन में सुविधा रहे।

 

मंत्री ने शासन एवं जिला स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिये हैं कि विभागीय योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक अनिवार्य रूप से पहुंचना चाहिए। विभागीय कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही देखने को न मिले। उन्होंने कहा कि विभागीय कार्यों के संपादन में हीला हवाली बरते जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

बैठक मंे महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास/महिला कल्याण विभाग से सचिव चन्द्रेश कुमार यादव, निदेशक बीएल राणा तथा शासन स्तरीय विभागीय अधिकारियों सहित जिलों से जिला कार्यक्रम अधिकारी ऑनलाईन माध्यम से उपस्थित थे।

About The Author