हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी में अंदरूनी विवाद अब खुलकर सामने आता दिखाई दे रहा है। आरोप है कि भाजपा के पार्षद आकाश भाटी ने अपनी ही पार्टी के सप्तऋषि मंडल मंत्री विकास गुप्ता को जान से मारने की धमकी दी है। विकास गुप्ता ने पूरे मामले की लिखित शिकायत पुलिस को सौंपते हुए अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है। शिकायत में उन्होंने भाजपा पार्षद आकाश भाटी के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की मांग भी की है।

मामले को और गंभीर बनाते हुए विकास गुप्ता ने एक कथित ऑडियो भी जारी किया है। दावा किया जा रहा है कि इस ऑडियो में आकाश भाटी, विकास गुप्ता को “नाले में गाड़ देने” जैसी धमकी देते हुए सुनाई दे रहे हैं।ऑडियो सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। अब सभी की निगाहें पुलिस की जांच और भाजपा संगठन की संभावित कार्रवाई पर टिकी हैं। वहीं जब भाजपा पार्षद आकाश भाटी से इस विषय में जानकारी लेने का प्रयास किया गया था उन्होंने फोन तक उठाने की जहमत नहीं समझी।

More Stories
STF/ANTF की बड़ी कार्रवाई, युवाओ/स्कूली छात्रों को हेरोइन सप्लाई करने वाले गिरोह का खुलासा
पीएम मोदी की स्वर्गीय मां पर टिप्पणी को लेकर सीएम धामी का राहुल गांधी पर हमला
युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर,पलायन रोकने पर सरकार का जोर