दिनांक 05 मार्च 2026 को डीसीआर उधम सिंह नगर से एसडीआरएफ पोस्ट रुद्रपुर को सूचना प्राप्त हुई कि नानकमत्ता डैम में एक युवक डूब गया है। सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ टीम पोस्ट रुद्रपुर से उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुंचकर एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित रूप से सर्च एवं रेस्क्यू अभियान प्रारंभ किया गया। टीम द्वारा गहन खोजबीन करते हुए डैम क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जिसके दौरान डैम में डूबे युवक का शव बरामद कर लिया गया। इसके उपरांत शव को बाहर निकालकर अग्रिम आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
मृतक की पहचान *जसवीर सिंह पुत्र सुरजीत सिंह, उम्र 19 वर्ष, निवासी देवपुरा* के रूप में हुई है।

More Stories
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेजा शुभकामना संदेश, उत्तराखंड की विकास यात्रा और उपलब्धियों की सराहना की
मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक पहुंचकर राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण में कीं 13 महत्वपूर्ण घोषणाएं, विकसित उत्तराखण्ड के संकल्प को दोहराया