वीवीआईपी ड्यूटी सकुशल संपन्न होने पर एसएसपी देहरादून द्वारा सभी ड्यूटीरत अधिकारी/कर्मचारियों को धन्यवाद और शुभकामनाएं दी*
माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार के जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान ड्यूटी में नियुक्त पुलिस कर्मियों की ब्रीफिंग के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी पुलिसकर्मियों को वीआईपी ड्यूटी के दौरान पूर्ण सतर्कता एवं सजगता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए थे, इस दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा पहली बार वीवीआइपी ड्यूटी में नियुक्त किए गए रिक्रूट उप निरीक्षकों तथा रिक्रूट कांस्टेबल को ब्रीफ करते हुए उन्हें बेहतर ढंग से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए मोटिवेट किया, साथ ही ड्यूटी में नियुक्त सभी पुराने पुलिस कर्मियों को वीवीआईपी ड्यूटी के दौरान अपने अनुभवो का इस्तेमाल करने की सीख दी।
एसएसपी देहरादून के मोटिवेशन का असर वीवीआईपी ड्यूटी के दौरान दिखा, जहां पुराने पुलिस कर्मियों के अनुभव व नए रिक्रूट पुलिसकर्मियों के जोश के चलते दून पुलिस द्वारा वीवीआईपी कार्यक्रम को सकुशल रूप से सम्पन्न कराया।

More Stories
हरिद्वार भूमि खरीद प्रकरण में बड़ा एक्शन, 10 लोगों पर दर्ज होगा अभियोग
एमडीडीए की सख्ती : अवैध कॉलोनी बसाने की कोशिश नाकाम, विकासनगर तहसील अंतर्गत रेतीवाला क्षेत्र में दोबारा की गई ध्वस्तीकरण कार्रवाई
चारधाम यात्रा को मिलेगी नई मजबूती, रुद्रप्रयाग के रतूड़ा में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह