सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 20 व्यक्तियों को थाने लाकर कर पुलिस अधिनियम में किया चालान*
*सभी के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत की गयी चालानी कार्यवाही, चालान कर दी सख्त हिदायत*
जनपद मे कानून/शान्ति व्यवस्था को सुचारू रखने हेतु व आमजन की सुरक्षा के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा असमाजिक तत्वो को चिन्हित कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु वर्तमान मे प्रचलित * *ऑपरेशन प्रहार”* के अन्तर्गत जनपद के समस्त थाना प्रभारियो को प्रभावी कार्यवाही कर अभियान को सफल व सार्थक बनाये जाने हेतु निर्देशित किया गया ।
निर्गत निर्देशो के अनुपालन मे थाना सेलाकुई पर गठित टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करने हेतु
आज दिनांक 01.05.2026 को थाना अतर्गत क्षेत्र मे सार्वजनिक स्थानो व अवैध रूप से होटल/ढाबो पर शराब पीने वाले व्यक्तियो की चैकिंग कर 20 लोगो को अन्तर्गत धारा-81 पुलिस अधिनियम मे गिरफ्तार किया गया तथा उक्त व्यक्तियो का चालान कर 10000/- जुर्माना वसूला गया ।

More Stories
देहरादून भारी बारिश की चेतावनी पर जिला प्रशासन का बड़ा निर्णय, जनपद में आज 5 अगस्त को स्कूल बंद रखने का लिया गया निर्णय
वारंटियों के विरूद्ध दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे 15 वारंटियों को विगत 2 दिनों में किया गिरफ्तार
सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ