April 25, 2026

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: बेटियों का परचम लहराया-हाईस्कूल में अक्षिता गोयल बनीं प्रदेश टॉपर, इंटर में गीतिका और सुशीला ने संयुक्त रूप से रचा इतिहास

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: बेटियों का परचम लहराया-हाईस्कूल में अक्षिता गोयल बनीं प्रदेश टॉपर, इंटर में गीतिका और सुशीला ने संयुक्त रूप से रचा इतिहास,

उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है।

इस वर्ष भी छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन शानदार रहा। हाईस्कूल का कुल परीक्षा परिणाम 92.01 प्रतिशत दर्ज किया गया, जबकि इंटरमीडिएट का परिणाम 85.11 प्रतिशत रहा।

हाईस्कूल परीक्षा में रामनगर स्थित एमपी हिंदू इंटर कॉलेज की छात्रा अक्षिता गोयल ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। अक्षिता ने 500 में से 491 अंक प्राप्त कर न केवल अपने विद्यालय बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और शिक्षकों में खुशी की लहर है।

 

वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा में गीतिका और सुशीला ने संयुक्त रूप से प्रदेश में टॉप कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। दोनों छात्राओं की मेहनत और लगन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है, जिससे अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिलेगी।

 

बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि इस बार परिणाम पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर रहा है। शिक्षा विभाग ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। वहीं असफल छात्रों को निराश न होने और आगे बेहतर प्रदर्शन करने की सलाह दी गई है।

 

रिजल्ट जारी होते ही छात्रों और अभिभावकों में खुशी का माहौल देखने को मिला। छात्र अब अपने आगे के करियर की दिशा तय करने में जुट गए हैं।

 

About The Author