देहरादून के रोमियो लेन बार प्रकरण पर पुलिस मुख्यालय सख्त, 24 घंटे में रिपोर्ट तलब.
राजपुर स्थित रोमियो लेन बार में हुए प्रकरण को लेकर पुलिस मुख्यालय ने कड़ा रुख अपनाया है। विभिन्न मीडिया माध्यमों में प्रकाशित खबरों का संज्ञान लेते हुए मामले को गंभीरता से लिया गया है।
इस क्रम में अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) डॉ. वी. मुरुगेशन ने पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र राजीव स्वरूप तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून प्रमेंद्र डोबाल को पूरे घटनाक्रम पर स्पष्ट, विस्तृत और तथ्यात्मक आख्या 24 घंटे के भीतर पुलिस मुख्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
पुलिस मुख्यालय द्वारा इस मामले में सख्ती दिखाते हुए जवाबदेही तय करने की दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

More Stories
वोट चोरी पर भाजपा ने दिखाया आईना: कांग्रेस का चुनावी मैच फिक्सिंग’ का पुराना इतिहास
विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा: मुख्यमंत्री
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालो की दून पुलिस ने उतारी खुमारी