देहरादून: उत्तराखंड के मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने लोकभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल पद की शपथ ली। जहां उत्तराखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी ने राज्यपाल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखंड के 9 वें राज्यपाल हैं।
राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा केदारनाथ धाम परिसर से कहा था कि 21 वीं सदी का तीसरा दशक, उत्तराखंड का दशक होगा। इसी विजन को साकार करते हुए हमें प्रदेश के इस विकास की गति को निरंतर आगे बढ़ते हुए नई ऊंचाइयों तक ले जाना है।
राज्यपाल ने अपनी प्राथमिकताओं को बताते हुए कहा कि उनकी मुख्य प्राथमिकताओं में राज्यपाल के रूप में संवैधानिक मूल्यों की सदैव रक्षा करना, पद की गरिमा को बनाए रखते हुए, राज्य सरकार और जनता के साथ मिलकर शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पर्यटन, रोजगार और जनकल्याण की योजनाओं को गति देना है। इसके साथ ही देवभूमि की शांति, सुरक्षा एवं समृद्धि परम ध्येय है।

More Stories
बिग ब्रेकिंग: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामला, तीन शूटर कोटा से गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में थे बदमाश
दून मेडिकल कॉलेज/अस्पताल में चापड़ लेकर घुसे अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
नरेंद्रनगर कुंजापुरी मेले में हंगामा, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने सिंगर दलेर मेहंदी को मंच पर जमकर डांटा, मंत्री बोले – जब बोल ही नहीं सकते तो गाओगे कैसे,,,?