October 20, 2026

बिग ब्रेकिंग: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामला, तीन शूटर कोटा से गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में थे बदमाश

इंडिया भारत न्यूज डेस्क: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में बड़ी खबर सामने आ रही है। गोली चलाने वाले तीन शूटरों को राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार कर लिया गया है। इन तीनों शूटरों में एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक तीनों नेपाल भागने की फिराक में थे। फिलहाल पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है।

मीडिया रिपोटर्स के मुताबिक पुलिस से बचने की कोशिश में बदमाश मुंबई से भाग गए थे। तीनों महाराष्ट्र की सीमा पार करके गुजरात में दाखिल हो गए थे। शूटरों को राजस्थान के कोटा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से यात्रा करते समय पकड़ लिया गया है।

मुंबई पुलिस और राजस्थान की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स के जॉइंट ऑपरेशन के तहत आरोपियों को पकड़ा गया है। तीनों आरोपियों में से दो आरोपी हरियाणा के रहने वाले हैं और एक आरोपी महाराष्ट्र निवासी है। बताया जा रहा है कि ये तीनों लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हैं।

रिपोटर्स के मुताबिक, जांच एजेंसियों को शक है कि यह हमला ट्रेंड शूटरों ने किया था, जिन्होंने हमले से पहले अभिनेता की गतिविधियों की रेकी की थी। हमलावरों ने टाइगर श्रॉफ के वीकली रूटीन पर नजर रखने के बाद इस हमले की योजना बनाई थी। उन्हें पता था कि अभिनेता हर रविवार को जुहू फुटबॉल ग्राउंड जाते हैं। आरोपियों ने टाइगर की गतिविधियों पर नजर रखी और तब हमला करने का वक्त चुना, जब वे अपनी कार में बैठकर वहां से निकल रहे थे।

About The Author