देहरादून। जिले में घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी कराना आवश्यक किया गया है। जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक अपने गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी नहीं कराई है, उन्हें 15 अगस्त तक प्रक्रिया पूरी करने की अपील की गई है। निर्धारित समय तक ई-केवाईसी नहीं कराने पर भविष्य में गैस सिलेंडर की आपूर्ति में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
हिमानी गैस प्रबंधक: अनिल रतूड़ी के अनुसार, ई-केवाईसी पूरी नहीं होने पर संबंधित गैस कनेक्शन को निष्क्रिय श्रेणी में रखा जा सकता है। ऐसी स्थिति में घरेलू श्रेणी के तहत मिलने वाले लाभ प्रभावित हो सकते हैं और नियमानुसार उपभोक्ताओं को व्यावसायिक श्रेणी के सिलेंडर की दरों के अनुसार शुल्क देना पड़ सकता है
हिमानी गैस प्रबंधक अनिल रतूड़ी ने बताया कि उपभोक्ता हिमानी गैस एजेंसी पहुंचकर बायोमेट्रिक सत्यापन के माध्यम से ई-केवाईसी करा सकते हैं। इसके अलावा गैस कंपनियों के मोबाइल ऐप और अधिकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए भी ई-केवाईसी की सुविधा उपलब्ध है। हिमानी गैस प्रबंधक अनिल रतूड़ी द्वारा घर-घर सिलेंडर पहुंचाने वाले डिलीवरी कर्मियों के माध्यम से भी यह प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है।
हिमानी गैस प्रबंधक द्वारा उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और 15 अगस्त से पहले ई-केवाईसी अवश्य पूरी करा लें, ताकि भविष्य में गैस से मिलने वाले लाभों को लेकर किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

More Stories
सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वाले 05 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
हारी सीटों को जीत में बदलने के लिए, भाजपा कोर कमेटी सदस्यों को विधानसभावार संगठनात्मक प्रवास की जिम्मेदारी
देवप्रयाग के समीप बोलेरो वाहन गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त, SDRF द्वारा राहत एवं बचाव अभियान जारी