May 1, 2026

चुनाव खत्म होते ही बड़ा झटका! LPG गैस सिलेंडर 993 रूपये महंगा

चुनाव के बाद कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है। आज 1 मई से 19 किलो वाले सिलेंडर का रेट दिल्ली में 993 रुपये महंगा हुआ है। मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर का भाव 993 रुपये बढ़ा है।

 

 

 

कोलकाता में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 994 रुपये महंगा हो गया है। हालांकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

इंडियन ऑयल द्वारा जारी रेट के मुताबिक आज 1 मई को दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर का रेट 993 रुपये महंगा होकर 3071.50 हो गया है। पहले यह 2078.50 है। जबकि, 14.2 किलो वाला सिलेंडर के भाव में कोई बदला नहीं हुआ है। यह 913 रुपये का ही है।

 

जयपुर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर 916.5 का है और आज से कमर्शियल सिलेंडर 3099 का हो गया है। पहले यह 2031 में बिक रहा था। मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर आज से 3024 का हो गया है। पहले 2031 रुपये का था। घरेलू एलपीजी सिलेंडर का रेट 912.50 पर स्थिर है।

About The Author