November 18, 2026

एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में शराब तस्करों पर कसता दून पुलिस का शिकंजा

थाना प्रेमनगर*

 

*एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में शराब तस्करों पर कसता दून पुलिस का शिकंजा।*

 

*अवैध शराब तस्करी में लिप्त 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।

अभियुक्त के कब्जे से 10 पेटी अवैध देसी शराब बरामद।

शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन को किया सीज ।*

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों/शराब की तस्करी/व्यापार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। उक्त निर्देशों के क्रम मे दिनांक 16/11/2026 को थाना प्रेमनगर पर गठित पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान चौकी झाझरा चौकी गेट के पास से 01 अभियुक्त अर्जुन पुत्र प्रेमचन्द निवासी – ग्राम जोवाला थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर उ0प्र0 हाल किरायेदार मोनू का मकान भुडपुर थाना पटेलनगर, जिला देहरादून को स्कूटी एक्टिवा संख्या: यू0के0-07-एचएम-2998 पर 10 पेट्टी (450 ) टेट्रा माल्टा मसालेदार देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना प्रेमनगर पर अन्तर्गत धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*

 

अर्जुन पुत्र प्रेमचन्द निवासी- ग्राम जोवाला थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर उ0प्र0 हाल किरायेदार मोनू का मकान भुडपुर थाना पटेलनगर, जिला देहरादून, उम्र- 32 वर्ष,

 

*विवरण:*

 

1- 10 पेट्टी (450 ) टेट्रा माल्टा मसालेदार देसी शराब मार्का

2- स्कूटी होण्डा एक्टिवा संख्या: यू0के0-07-एचएम-2998

 

*पुलिस टीम*

 

1- उ०नि० प्रद्युम्न सिंह नेगी, चौकी प्रभारी झाझरा

2- कां0 श्रीकांत मलिक

3- कां0 संदीप कुमार

4- कां0 बृजमोहन रावत

About The Author