August 7, 2026

मोबाइल चोरी की घटना का 24 घंटे के अंदर दून पुलिस ने किया खुलासा

दिनांक 05/08/2025 को कोतवाली प्रेमनगर पर वादी सुमित कुमार पुत्र विनय कुमार निवासी सब्जी मंडी, प्रेमनगर ने एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया की वादी की प्रेमनगर स्थित दुकान से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाइल चोरी कर लिया है। वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर कोतवाली प्रेम नगर पर तत्काल मु०अ०सं०- 164/26धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता के दृष्टिगत उसके अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर कोतवाली प्रेम नगर पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटना स्थल व उसके आस पास आने जाने वाले मार्गो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजो का अवलोकन करते हुए घटना में शामिल अभियुक्त के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर वाहन चेकिंग के दौरान झाझरा पुलिस चौकी के सामने से घटना में शामिल 01अभियुक्त विमल को घटना में चोरी किए गये मोबाइल फ़ोन के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह नशे के आदी है तथा अपनी नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उनके द्वारा मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।

 

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*

 

1-विमल पुत्र राजेंद्र निवासी बहादुरपुर डेरा थाना लक्सर जनपद हरिद्वार हाल निवासी टी- स्टेट आर्केडिया, अम्बिवाला, उम्र- 29 वर्ष

बरामद माल *

 

1- एक मोबाइल फोन एसुस कंपनी

 

* पुलिस टीम :-*

 

1- उ० नि० मनवर सिंह नेगी

 

2- कां० मोहन राम

 

3- हो०गा० राजेश राणा

About The Author