शासन के निर्देशानुसार 9 से 17 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान-2026 के अंतर्गत जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशन में नगर पालिका परिषद, बाड़ाहाट सहित सभी नगरपालिकाओं और विभागों द्वारा भव्य तैयारियां की गई हैं। अभियान के तहत पालिका क्षेत्र के समस्त प्रमुख चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों को देशभक्ति की थीम पर तिरंगी लाइटों और आकर्षक सजावट से सजाया गया है।
तिरंगे के तीन रंगों में नहाए नगर के प्रमुख चौराहे एवं स्थल संपूर्ण क्षेत्र में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और अखंडता के संदेश का प्रसार कर रहे हैं। इस सजावट से स्थानीय नागरिकों एवं नगर में आने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
इस अवसर पर प्रशासन द्वारा समस्त जनपदवासियों से अपील की गई है कि इस स्वतंत्रता दिवस पर ‘हर घर तिरंगा-2026’ अभियान से जुड़कर अपने-अपने भवनों राष्ट्रध्वज फहराएं। साथ ही राष्ट्रीय एकता, राष्ट्रध्वज के सम्मान और देश के प्रति अपने नागरिक कर्तव्यों के निर्वहन का संकल्प लें।
वहीं दूसरी ओर स्वतंत्रता दिवस और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान-2026 को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ब्लॉक भटवाड़ी के स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा बड़े पैमाने पर तिरंगे तैयार किए जा रहे हैं। महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए जा रहे ये राष्ट्रध्वज स्थानीय स्तर पर तिरंगे की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ महिला सशक्तीकरण और स्वावलंबन का भी बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं।

More Stories
डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ, बताईं अपनी प्राथमिकताएं
बिग ब्रेकिंग: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामला, तीन शूटर कोटा से गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में थे बदमाश
दून मेडिकल कॉलेज/अस्पताल में चापड़ लेकर घुसे अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार