October 21, 2026

भूमि विक्रय के नाम लाखो की धोखाधड़ी में लिप्त 01और अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिनांक 05/04/2026 को कोतवाली सहसपुर पर वादी डा0 शैलेन्द्र तिवारी पुत्र रमेश चन्द्र तिवारी निवासी हरर्बटपुर विकासनगर जनपद देहरादून द्वारा एक प्रार्थना पत्र विपक्षी रजनीश सैनी, प्रियाशु सैनी, हर्षवर्धन व दीपक आदि सभी निवासीगण फतेहपुर धर्मावाला द्वारा आपराधिक षडयन्त्र करते हुए कूटरचित दस्तावेज तैयार कर भूमि विक्रय के नाम पर उनसे 65 लाख रूपये की धनराशि धोखाधडी से हडपना व पैसे वापस मांगने पर गाली-गलौच व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में दी गयी। प्रार्थना पत्र की प्रारंभिक जांच के दौरान उक्त तथ्यों की पुष्टि होने पर कोतवाली सहसपुर पर मु0अ0स0-77/2026 धारा 318(4) ,336(3),338, 340(2),351(3),352,61(2) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया था।

उक्त अभियोग की विवेचना के दौरान प्राप्त दस्तावेजी साक्ष्यो के आधार पर अभियोग में नामजद 01 अभियुक्त दीपक पुत्र मदन सिंह को पुलिस द्वारा दिनांक 05/08/2026 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, घटना में नामजद अन्य अभियुक्तों में से अभियुक्त रजनीश सैनी द्वारा मा० न्यायालय से अग्रिम जमानत ली गई है जबकि 01 अभियुक्त वीरू की पूर्व में ही मृत्यु हो गई, अभियोग में नामजद व प्रकाश में आये अन्य अभियुक्तो के विरुद्ध पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्रवाई करते हुए उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं, इसी क्रम में आज दिनांक 06/08/2026 को पुलिस द्वारा प्राप्त साक्ष्यो के आधार पर अभियोग में प्रकाश में आए एक अन्य अभियुक्त दीपक पुत्र सुरेश को मेहुवाला खालसा थाना विकास नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया, जिसे मा० न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला कारागार सुद्धोवाला भेजा गया।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*

 

दीपक पुत्र स्व० सुरेश निवासी ग्राम- मेंहुवाला खालसा, थाना विकासनगर, देहरादून, उम्र- 28 वर्ष

 

*पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त:-*

 

दीपक पुत्र मदन सिंह निवासी वार्ड नं-04 आसनपुल फतेहपुर, थाना सहसपुर, देहरादून,

About The Author