August 7, 2026

कोतवाली क्षेत्र में हुई नकबजनी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा

दिनांक 04/08/2026 को वादी मुकदमा विनोद राय पुत्र श्री भूपत राय निवासी 273 खुडबुडा मौहल्ला कोतवाली नगर जनपद देहरादून द्वारा कोतवाली नगर पर अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर के ताले तोड़कर घर से नगदी व ज्वैलरी चोरी करने के संबंध में दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली नगर पर मु0अ0स0- 285/2026 धारा 305(A)/324(2) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

घटना के गंभीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा घटना के अनावरण तथा उसमें शामिल अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु दिए गए निर्देशों पर तत्काल कोतवाली पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटनास्थल व उसके आसपास के सीसीटीवी कैमरो की फुटेजो को चैक करते हुए घटना में शामिल संदिग्धों के संबंध में जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर व मुखबिर की सूचना पर दिनांक 05/08/2026 को गौरी शंकर मंन्दिर खुडबुडा के पास से घटना में शामिल दो विधि विवादित किशोरों को घटना में चोरी किये गए 34640 रुपये की नगदी व ज्वैलरी के साथ पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। जिन्हें किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश कर बाल संप्रेषण गृह भेजा गया।

पूछताछ का विवरण :- *

 

पूछताछ में विधि विवादित किशोरों द्वारा बताया गया को वे दोनों नशे के आद ि है तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उनके द्वारा बंद घरो की रैकी कर रात्रि में मौका देखकर अपने पास रखे सरिया / लोहे की रॉड से घर का ताला तोड़कर चोरी की घटनाओ को अंजाम दिया जाता है।

 

* बरामद माल – *

 

1-34640/- रुपये नगद

 

2- पीली धातु की 02 चैन

 

3- कड़े सफेद धातु 02

 

4- चैन सफेद धात ु – 01

 

5- • पेंडल टूटा हुआ पीली धात ु – 0

 

6- – कडे सफेद धात ु – 02

 

7- – चैन सफेद धातु 01

पुलिस टीम :-*

 

1- उ०नि० कुसुम पुरोहित, चौकी प्रभारी खुडबुडा

2- अ०उ०नि० सोहनवीर

3- का० मान सिहं

4- का० प्रमोद बुटोला

5- का० विनोद नेगी

About The Author